फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Data of exemption given in Corona from schools collected

स्कूलों से कोरोना में दी छूट का डाटा हुआ एकत्र

Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Data of exemption given in Corona from schools collected
स्कूलों से कोरोना में दी छूट का डाटा हुआ एकत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई स्कूलों ने कोरोना काल में कितने बच्चों को कितनी-कितनी छूट दी, इसका डाटा सरकार ने तलब किया है। डीआईओएस ने जनपद के सभी स्कूलों का दी गई छूट का रिकार्ड शासन को भेज दिया है।
कोरोना काल एक अप्रैल 2020 से 14 अगस्त 2021 तक सीबीएसई के स्कूलों ने छात्र-छात्राओं को फीस में कितनी छूट दी है, इसका पूरा डाटा शासन के पास पहुंच गया है। सीबीएसई के जिले में लगभग 72 स्कूल हैं। इन सभी को डीआईओएस गजेंद्र कुमार की तरफ से पत्र जारी हुआ था, जिसमें 18 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक समस्त रिकार्ड देने के लिए कहा गया था। स्कूलों से कोरोना काल में फीस में दी गई छूट, छात्रों की फीस छोड़ने का विवरण लिया गया।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य परवेज अली ने सदन में यह मामला उठाया था। स्कूलों से यह जानकारी भी ली गई कि कितने छात्रों ने ऑन लाईन पढ़ाई की और उनसे कितनी फीस ली गई। डीआईओएस कार्यालय ने मेल के माध्यम से पूरा डाटा एकत्र किया और जेडी के माध्यम से शासन को भेज दिया है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार का कहना है कि स्कूलों का डाटा सरकार ने गोपनीय तरीके से मंगाया है। जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस माफी में एसडी पहले नंबर पर
जिले में सीबीएसई स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या सबसे ज्यादा एसडी पब्लिक स्कूल में है। लगभग 5400 बच्चे यहां है। इस स्कूल ने एक माह की फीस छोड़ी है। यह फीस लगभग दो करोड़ है। दूसरा नंबर एमजी पब्लिक स्कूल का है। यहां चार हजार से अधिक बच्चे हैं। छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छूट एक करोड़ से ऊपर है। इसी तरह होली एंजिल्स, शारदेन, माउंट लिट्रा, जीसी पब्लिक, दिल्ली पब्लिक, जीडी गोयनका आदि स्कूलों ने भी छूट दी है। जिले में विद्यार्थियों को मिलने वाली छूट पांच करोड़ से ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed