फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Darul Uloom released guide line on Bakrid

देवबंद दारूल उलूम ने बकरीद को लेकर जारी की गाइडलाइन

Sun, 26 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Darul Uloom released guide line on Bakrid
मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी - फोटो : DEVBAND
बकरीद पर दारुल उलूम ने जारी की गाइड लाइन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच आ रहे मुस्लिमों के दूसरे बड़े त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें मुसलमानों से सरकार और स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन पर अमल करने तथा दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए कुर्बानी करने का आह्वान किया है।

रविवार को दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी की ओर से जारी गाइड लाइन में कहा कि कुर्बानी अल्लाह की एक अहम इबादत है, जिसको कोई बदल नहीं सकता है। इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि कुर्बानी की इबादत को पूरे अहतमाम के साथ अंजाम दें, क्योंकि अल्लाह ने हर हैसियत रखने वाले पर कुर्बानी को वाजिब किया है। मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने कहा की मुल्क में कोरोना का कहर अभी भी जारी है, ऐसे में सभी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि महामारी को लेकर सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कुर्बानी करते वक्त दूसरे लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका खास खयाल रखा जाए। साथ ही शासन प्रशासन ने जहां ईदगाह में नमाज अदा करने की इजाजत न दी हो, ऐसी जगहों पर पूर्व की तरह नमाज घरों और मस्जिदों में तय संख्या के साथ अदा की जाए। मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने, जानवरों के अवशेष सड़कों पर न डालने और साफ सफाई का खास खयाल रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed