फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dallu Devta temple did not hold fair

डल्लू देवता मंदिर पर नहीं लगा मेला

Sun, 26 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dallu Devta temple did not hold fair
लॉकडाउन के चलते नगर के सिद्व पीठ डल्लू देवता के कार्यक्रम हुए स्थगित एवं तैनात पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डल्लू देवता मंदिर पर नहीं लगा मेला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिद्धपीठ प्राचीन डल्लू देवता मंदिर में कोरोना काल के चलते इस बार मेला नहीं लगा। बीते 77 साल में यह पहला अवसर है, जब मंदिर में नाग पंचमी का तीन दिवसीय मेला नहीं लगा। सूक्ष्म रूप से नाग पंचमी मनाई गई। हवन यज्ञ के उपरांत डल्लू देवता को दूध का भोग लगाया गया। मंदिर पर पूरे दिन पुलिस का पहरा रहा।
शहर के शामली रोड स्थित खांजापुर के सिद्घ पीठ प्राचीन डल्लू देवता मंदिर पर नाग पंचमी के दिन आठ दशकों से तीन दिवसीय भव्य मेला लगता आया है, मगर कोरोना काल के चलते इस बार ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को नाग पंचमी पर्व मनाया गया। महंत अमृतदास के निर्देशन में सुबह यज्ञ हवन किया गया। डल्लू देवता का श्रृंगार किया गया। बाद में दूध का भोग लगाया गया। इस बार कोरोना के कारण कोई आयोजन नहीं हुआ। मंदिर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

स्मृति में पौधरोपण किया
मुजफ्फरनगर। पंडित राजबल शर्मा की स्मृति में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र बरवाला के नेतृत्व में गांव किनौनी में पौधरोपण किया गया। भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा के पिता पंडित राजबल शर्मा का विगत दिनों निधन हो गया था। शनिवार को किनौनी में उनके पैतृक आवास पर शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा पौधरोपण किया गया। बल सिंह पीनना, देवेंद्र प्रधान, करण सिंह, जयभगवान शर्मा, मांगेराम शर्मा, देवेंद्र प्रधान किनौनी, रामभजन शर्मा, देवेंद्र सिंह, बीरपाल सिंह, रजनीश गौतम, लक्की शर्मा, वर्णित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed