{"_id":"687e97c0bc70698336071784","slug":"dak-kanwadia-left-for-haridwar-return-continues-as-well-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-150513-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डाक कांवड़िया हरिद्वार हुए रवाना, वापस आना भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डाक कांवड़िया हरिद्वार हुए रवाना, वापस आना भी रहा जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र में सोमवार को डाक कांवड़ियों के सैकड़ाें वाहन हरिद्वार के लिए रवाना हुए। पूरे दिन दिल्ली-दून हाईवे पर इन वाहनों की भागमभाग रही। बाइक सवार डाक कांवड़िया भी नगर के हाईवे से गुजरे। काफी कांवड़ियां हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर वापस भी आए। उधर, हरिद्वार से आने वाली डीजे कांंवड़ से मानक पूरे कराए जा रहे हैं।
बुधवार को महा शिवरात्रि पर्व है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त सैकड़ाें वाहनों में हरिद्वार पवित्र गंगाजल लेने के लिए गए हैं। सोमवार को अधिकांश तौर पर डाक कांवड़िया हरिद्वार रवाना हुए हैं। सुबह से शाम तक हरिद्वार जाने व वहां से गंगाजल लेकर आने वाले डाक कांवड़ियों का आवागमन लगा रहा।
हरिद्वार से आने वाली डीजे कांंवड़ के लिए मानक निर्धारित किया गया है। सभी डीजे कांवड़ की रामपुर तिराहे व भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर मानकों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
हादसे रोकने को किए इंतजाम-
हादसों पर लगाम लगाने व डाक कांवड़ की गति कम करने के लिए पुलिस ने इंतजाम किए हैं। हाईवे पर कट बंद किए गए हैं ताकि डाक कांवड़ के आने पर इन कटों से कोई निकल न सके। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस अपील कर रही है। सड़कों पर बैलेंकर लगाए गए हैं।
-- -- -- -
आज इधर जाने से करें परहेज-
नगर में मंगलवार को हजारों कांवड़ियों का आगमन होगा। डाक कांवड़ भी चलेगी, जिससे शहर में भीड़ होगी। ऐसे में हादसों की संभावना बनी रहती है। इसलिए मंगलवार को नगर के रुड़की रोड, कच्ची सड़क, भगत सिंह रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड की तरफ से जाने से परहेज करें।