फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dabish in search of miscreants

नहीं बच पाएंगे बवाल के गुनहगार

Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dabish in search of miscreants
पोस्टर चस्पा कर चिह्नित किए जाएंगे सभी उपद्रवी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन करने और करोड़ों की सरकारी व निजी संपत्ति का नुकसान करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई के मूड में है। बवाल करने वाले सभी आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए उन्हें चिह्नित करना जरूरी है, जिसके लिए पुलिस अब उनके पोस्टर शहर की दीवारों पर चस्पा करने की तैयारी कर रही है।

सीएए के विरोध में किए गए हिंसक प्रदर्शन को थामने के बाद अब पुलिस-प्रशासन इसके गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए कमर कस रहा है। शहर की सड़कों पर हजारों की तादाद में लोग विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन जिन लोगों ने पथराव, फायरिंग व आगजनी की है, उनकी संख्या सीमित थी। ऐसे में गुनहगारों को पकड़ने और बेकसूरों को जेल जाने से बचाने के लिए पुलिस नई जुगत में लगी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि हजारों की भीड़ में छिपे बवाल के वास्तविक गुनहगारों को चिह्नित करना मुश्किल काम है। इसके लिए प्रदर्शन व बवाल की कराई गई वीडियोग्राफी के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। शहर में लगवाए गए 130 सरकारी सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे और मीडिया फुटेज में मौजूद उपद्रवियों को चिह्नित करने के लिए पुलिस की कई टीमें इन फुटेज को खंगाल रहीं हैं। एसएसपी ने बताया कि ऐसे सभी लोगों को चिह्नित करने के बाद उनके फोटो निकालकर उन्हें पोस्टर के रूप में तैयार कराकर शहर की दीवारों पर लगवाया जाएगा। किसी भी गुनहगार को बचने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ बेकसूर भी पकड़े जा रहे हैं, पूरी तरह जांच करने और फुटेज से मिलान करने के बाद ही उन्हें जेल भेजा जाएगा। एसएसपी ने शहर के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का साथ देने और बवाल के गुनहगारों को चिह्नित करने में मदद करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed