{"_id":"62daf5465eb60b123c23861f","slug":"cyclist-dies-after-being-crushed-by-pickup-muzaffarnagar-news-mrt5979780172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर मेरठ निवासी चालक को गिरफ्तार कर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर लौट रहे साइकिल सवार व्यक्ति की महिंद्रा पिकअप से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
मोरना गांव में शुक्रताल मार्ग किनारे झोपड़ी डालकर रह रहा अनुसूचित जाति का किशोर (40) पुत्र शेर सिंह का परिवार छाज व झाड़ू बनाने का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह 5:45 बजे वह सब्जी मंडी से सब्जी लेकर साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान ब्रेड से लदे महिंद्रा पिकअप वाहन ने पीछे से आकर उसे रौंद दिया। घायल को तुरंत एंबुलेंस से भोपा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकिसक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोर अपने पीछे पत्नी सविता के अलावा चार पुत्री मधु, आंचल, मनीषा, निशा और चार पुत्र सिकंदर, मनीष, गोलू, आरव को रोते बिलखते छोड़ गया है।
उधर, पुलिस ने पिक आप गाड़ी को कब्जे में ले लिया। चालक रियाजुद्दीन निवासी गांव आड़ थाना मुंडाली जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई बुध सिंह ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।