फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cyber ??help desks open in all police stations of the district

जनपद के सभी थानों में खुली साइबर हेल्प डेस्क

Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??help desks open in all police stations of the district
क्षेत्र के थानों में शिकायत दर्ज करा सकेंगे पीड़ित
विज्ञापन

जल्द से जल्द सूचना देने पर शुरू होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/जानसठ। साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को अब पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। जनपद के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क खोली गई हैं। डेस्क पर तैनात कर्मचारी धोखाधड़ी, बैंक खाते से रुपये निकालने, ओएलएक्स आदि एप से ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई कराएंगे।

बैंक द्वारा मेसेज भेजकर उपभोक्ताओं को सतर्क किया जाता रहा है। वे अपने खाते या एटीएम से संबंधित जानकारी किसी भी अन्य व्यक्ति को न दें। बैंक किसी भी खाते की सूचना नहीं मांगता है। इसके बावजूद लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं, ऑनलाइन खरीदारी व परिचित बनकर ठगों द्वारा मनी रिक्वेस्ट व एनी डेस्क एप लोड कराकर खूब ठगी की जा रही है। रोजाना इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं। ठगी के शिकार लोग एसएसपी कार्यालय में साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते थे। पीड़ित साइबर हेल्प डेस्क व कार्रवाई के आदेश कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटते थे। अब पीड़ितों को राहत देने के लिए जनपद के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क खोली गई हैं। पीड़ित क्षेत्र के थानों में ही शिकायत दर्ज करा सकेंगे। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि पीडित अपने क्षेत्र के थानों में जानकारी दे सकते हैं। पुलिस तुरंत कार्रवाई शुरू करेगी। वहीं, थाना जानसठ में साइबर हेल्प डेस्क अथवा मोबाइल 9454404067 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बुढ़ाना इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने साइबर हेल्प डेस्क के अलावा मोबाइल नंबर 9454404062 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed