फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cyber criminals cheated Rs 2.4 lakh, case registered

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - साइबर अपराधियों ने ठगे 2.4 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cyber criminals cheated Rs 2.4 lakh, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधियों ने दो युवतियों से दो लाख चालीस हजार रुपये की रकम ठग ली। दोनों मामलों के मुकदमे नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराए गए हैं।

नई मंडी कोतवाली में ही पटेलनगर निवासी पलक ने तहरीर देकर कहा कि उसके पास एक फोन आया था। बात करने वाले व्यक्ति ने उसे अपनी बातों में उलझाकर उसे घर बैठे काम देने की बात करते हुए एक टास्क पूरा करने पर एक हजार रुपये देने को कहा था। उसने टास्क पूरा किया तो फोन करने वाले ने उसके खाते में हजार रुपये जमा करा दिए। इसी प्रकार और टास्क दिए गए। टास्क पूरा करने पर उसके खाते में तीन हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद उसे एक के बाद टास्क दिया गया और उससे एक खाते में फोन करने वाले व्यक्ति ने धीरे-धीरे अपने खाते में 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।

आरोपी व्यक्ति अब फोन नहीं सुन रहा है। पीड़िता की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा गांधी कॉलोनी निवासी निधि ने मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साइबर अपराधियों ने 25 नवंबर 2023 को किसी प्रकार उसके पीएनबी शाखा के खाते से 60 हजार 700 रुपये व इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा से भी 90 हजार रुपये निकाले गए हैं। मंडी कोतवाली पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed