फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cutting power connections of chilling plants

सपा नेता ने करोड़ों की बिजली चोरी की, तीनों प्लांट की बिजली काटी

Sat, 25 Mar 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 25 Mar 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
Cutting power connections of chilling plants
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
सत्ता बदलते ही बिजली विभाग के तेवर भी बदल गए हैं। विद्युत के बड़े बकाएदार सपा के महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी और उनके परिवार के तीन चिलिंग प्लांटों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं। अखिलेश सरकार में करोड़ों की बिजली चोरी के मामले को लेकर राशिद सुर्खियों में रहे थे। मामले में एसई तक को ट्रांसफर झेलना पड़ा था। 
विज्ञापन


सत्ता के साथ बिजली चोरी का जुड़ाव गहरा है। सरकार चाहे बसपा की हो या सपा की, बिजली की करोड़ों की चोरी को लेकर यदा-कदा ही छापे पड़े हैं। अखिलेश सरकार में सपा नेता राशिद सिद्दीकी के रुड़की रोड स्थित चिलिंग प्लांट पर विद्युत अफसरों को छापा मारने के दौरान विरोध झेलना पड़ा था। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि नगरीय अधीक्षण अभियंता एके राणा और एक्सईएन वीपी अग्रवाल का ट्रांसफर कर दिया गया था। सूबे में निजाम बदलते ही राशिद सिद्दीकी के चिलिंग प्लांटों के कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन


रुड़की रोड स्थित अयान और देवबंद रोड स्थित अमन चिलिंग प्लांट पर क्रमश: 44 और 37 लाख का बिजली का बिल बकाया है। उनके परिवार का रहमतनगर में भी बबली बर्फखाने के नाम से प्लांट है, जिस पर 54 लाख की बकाएदारी है। विद्युत विभाग ने इन तीनों चिलिंग प्लांटों के कनेक्शन काट दिए हैं। विद्युत नगरीय खंड प्रथम के एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि तीनों प्लांटों पर करीब 1.35 करोड़ रुपया बकाया है। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए हैं। बताते चलें कि सपा सरकार में बिजली चोरी को लेकर सपा महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दकी के खिलाफ कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्स की भी जरूरत नहीं पड़ी
मुजफ्फरनगर। सपा नेता के विद्युत कनेक्शन काटने के दौरान विद्युत अफसरों को पुलिस सुरक्षा की जरुरत महसूस नहीं हुई। एक्सईएन केपी पुरी ने अकेले लाइनमैन के साथ रहमतनगर जाकर चिलिंग प्लांट की बिजली बंद करा दी। कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। 


शहर में 27.55 करोड़ बकाया 
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में विद्युत विभाग का 27.55 करोड़ रुपये बकाया है। बिलों की अदायगी नहीं करने पर 3882 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि बकाए की वसूली के लिए तहसील को आरसी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed