फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   currency not come from RBI

आरबीआई से नहीं मिल रही पर्याप्त करेंसी

Sat, 17 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
currency not come from RBI
शहर में मेरठ रोड पर एटीएम पर लगी नागरिकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। नोटबंदी के बाद बैंकों में कैश की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। आरबीआई स्तर से पर्याप्त रूप में पैसा नहीं मिल सका है। जिसके चलते बैंकों, एटीएम पर नागरिकों की लाइन टूट नहीं रही है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से शाम तक बैंकों पर कतारें हैं। नई करेंसी के रूप में शहर में 500 का नोट नहीं आने से अधिक समस्या बनी हुई है।             
विज्ञापन


नोटबंदी को एक माह से अधिक समय बीत गया, लेकिन बैंक शाखाओं का हाल-बेहाल है। कैश के टोटे से नागरिक हलकान हैं। दिन निकलते ही काम-काज छोड़ महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बैंकों की ओर दौड़ लगा रहे है। बैंकों में पैसों से अधिक भीड़ जुट रही है। चंद घंटों में ही बैंकों के बाहर नो-कैश के बोर्ड लटक रहे हैं। जिसे देखकर जनता बेचैन हो गई है। 
विज्ञापन


31 दिसंबर तक ही पुरानी करेंसी बैंकों में जमा हो सकती है। इसके बाद सीधे आरबीआई में जमा करानी पड़ेगी। जिसके चलते बैंकों पर रुपये निकालने वालों के साथ जमाकर्ता भी जुट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम पर रुपये निकालने वालों की भीड़ है। शहर में एसबीआई की शाखा के साथ एटीएम कैश की किल्लत को दूर करने में सहयोग कर रहे हैं,  अन्य शाखाओं के एटीएम या तो बंद है या उनमें कैश नहीं है। उधर, जनपद में सभी बैंकों की 274 शाखाएं हैं। इन शाखाओं को लीड बैंक पीएनबी की ओर से ही पैसा दिया जाता है। 


पर्याप्त रूप से बैंकों में पैसा नहीं पहुंच रहा है, ऐसे में बैंक खाताधारक को सप्ताह में 24 हजार के बजाए दो से पांच हजार रुपये देकर की काम चला रहे हैं। कैश की भारी कमी होने से भी बैंकों के बाहर लाइन है। एलडीएम शशि कुमार जैन ने बताया कि जनपद में कैश की कमी है। आरबीआई स्तर से एक बार में 31 करोड़ और दूसरी बार में 23 करोड़ रुपये मिल पाए हैं। यह पर्याप्त नहीं है। लगातार डिमांड भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed