फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crushing session of Morna Mill started amidst police security

शुरू हुई दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल

Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crushing session of Morna Mill started amidst police security
मोरना। एक सप्ताह से चल रहे शिफ्ट विवाद प्रकरण के बाद आखिरकार रविवार से दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र विधिवत रूप से शुरू हो गया। गन्ना लेकर मिल में पहुंचे किसानों ने पेराई शुरू होने पर मिल के अफसरों को मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। एसडीएम जानसठ पुलिस फोर्स के साथ चीनी मिल पर मौजूद रहे। उधर, जीएम कमल रस्तोगी ने बताया कि नई व्यवस्था से शिफ्ट मिल चलाई जाएगी। जिसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना में एक सप्ताह से शिफ्ट प्रकरण को लेकर किसानों के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसके चलते शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं हो सकी थी, जिसके चलते किसानों ने मिल में जमकर हंगामा करते हुए चीनी मिल के अफसरों को भी घंटों तक बंधक बनाया था। एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था, जिसमें रविवार से मिल में पेराई सत्र शुरू करने की घोषणा करते हुए इंडेंट भी जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर रविवार को एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार भारी फोर्स के साथ चीनी मिल में पहुंचे और मिल के जीएम कमल रस्तोगी से वार्ता कर मिल में विधिवत पेराई सत्र शुरू कराया। मिल शुरू होने पर गन्ने लेकर मिल में पहुंचे किसानों प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा प्रधान, अमित राठी, धीरज प्रधान, राजेंद्र प्रधान, गुड्डू, अखिलेश, कवींद्र, बिन्नू राठी, धर्मेंद्र, संदीप, पप्पू, श्यामबीर, पुष्पेंद्र, बिंदर, शक्ति, भीम सिंह, अनिल, कपिल त्यागी आदि ने मिल अफसरों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी भी भोपा, ककरौली, मीरापुर व जानसठ थाना पुलिस के साथ मिल परिसर में ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed