फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crthavl Rajnath

राजनाथ की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना 

Mon, 06 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Crthavl Rajnath
राजनाथ सिंह के रैलीस्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल के बिरालसी में मंगलवार को होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा के लिए पुलिस प्रशासन चौकस है। सोमवार को एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा में लगाए पुलिस बल का रिहर्सल कराया गया। चुनाव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनियों ने कस्बे में पहुंचकर शिक्षण संस्थाओं में डेरा जमा लिया है। सोमवार को सीओ सदर शिवराज सिंह के नेतृत्व में अतिसंवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


मंगलवार को बिरालसी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा के लिए प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने देर शाम गांव पहुंचकर सुरक्षा के मद्देनजर प्लान तैयार किया और पुलिस टीम के समक्ष विस्तार से ब्रीफ किया। सभास्थल के निकट दयानंद इंटर कॉलेज के मैदान में हैलीपेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके अलावा सीआरपीएफ के 90-90 जवानों की चार कंपनियां कस्बे में चुनाव कराने पहुंच गई है। उन्हें जयहिंद इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज में ठहराया गया है। सीओ और एसएचओ संजीव शर्मा के नेतृत्व में हिंडन चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कराई गई। पुरकाजी और चरथावल विधानसभा के अतिसंवेदनशील गांव कुल्हेड़ी, नंगला राई, चरथावल कस्बा, दधेडू कलां, दधेडू खुर्द और खुसरोपुर में पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed