फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crowds in the temples on the first Monday of Savan

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

Tue, 31 Jul 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 31 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
crowds in the temples on the first Monday of Savan
मंदिर में जलाभिषेक करती युतवी। - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों को भी सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ के जवान भी तैनात रहे।  
विज्ञापन


सावन माह के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। वहीं, कांवड़ियों का गंगाजल लाने का क्रम लगातार जारी है। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


सुबह से ही शहर के शिवचौक, अंसारी रोड पर भौरावाला मंदिर, गांधी कॉलोनी के शिव मंदिर, पटेलनगर में शक्ति मंदिर समेत कूकड़ा आदि के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों को सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ शिव चौक पर रही। उधर, मंदिरों में उमड़ी भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने आरएएफ के जवानों के साथ मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  उधर, शाहपुर में भी सोमवार को सुबह से ही कस्बे व देहात के शिवालयों में भारी भीड़ दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर  जलाभिषेक किया। गांव सांझक में शिव पार्वती मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। 


दूसरी तरफ, चरथावल में शिव भक्तों ने पंचामृत से भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक किया। प्राच्य महादेव मंदिर, अलखपुरी शिव मंदिर, चौकड़ायत शिव मंदिर, चौहट्टा शिव मंदिर, न्यामू, अलावलपुर, दलीपपुरा, दधेडू खुर्द, बिरालसी, रोनी हरजीपुर, दूधली, छिमाऊ में शिवालयों में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।  

जानसठ में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करते हुए भगवान शिव की आराधना की। नगर के महादेव मंदिर के साथ समस्त शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। 
मीरापुर में भी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। संभलहेड़ा के पंचमुखी महादेव मंदिर, फिरोजपुर के शिव मंदिर, कस्बे के पंचायती शिव मंदिर, भैरोजी शिव मंदिर, सत्संग भवन शिव मंदिर, थाना शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों ने पूजा अर्चना की।  

कांवड़ यात्रा में सभी करें सहयोग: एसएसपी  
शाहपुर। एसएसपी अनंत देव ने मेन चौक स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी और नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए सुलभ शौचालय का उद्घाटन  किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग के चलते ही जनपद में अपराध पर काबू पाया जा सका है। पवित्र कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। सभी जाति व धर्मों के लोग बढ़ चढ़कर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

विधायक उमेश मालिक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के बाद कस्बे के मेन चौक का सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने एसएसपी और विधायक का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र, सीओ हरिराम यादव,  तहसीलदार रतन लाल वर्मा , थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह, कपिल सैनी, कुलदीप त्यागी, जितेंद्र धवन, श्यामपाल सिंगल, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, शाहनवाज कुरैशी, मनोज सैनी, सुधीर चौधरी आदि मौजूद रहे। 

श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक   
खतौली/मोरना। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। खतौली नगर के थानेश्वर महादेव मंदिर, जानसठ रोड पर शिवमूर्ति, झारखंड महादेव देवालय, ताराचंद शिवालय में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उधर, मोरना क्षेत्र में जुड़ेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पिंडी पर बेल पत्र, पुष्प, फल चढ़ाकर चंदन का तिलक कर जलाभिषेक किया।


शुक्रताल गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर शिव पिंडी पर जल अर्पण किया। वहीं, शिव धाम शुक्रताल, नीलकंठ महादेव मंदिर फिरोजपुर, भोकरहेड़ी के मेन बाजार शिव मंदिर, दरगाह शिव मंदिर, शिव मंदिर वजीराबाद, प्राचीन शिव मंदिर करहेड़ा, शिव मंदिर तिस्सा अलीपुर, महादेव मंदिर बेहड़ा सादात, शिव महादेव मंदिर ककरौली, शिव मंदिर टंढेड़ा, शिव पार्वती मंदिर गंगदासपुर, शिव मंदिर खरपौड़, महादेव मंदिर दरियाबाद आदि में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जलाभिषेक को लेकर मंदिरों में पुलिस का सुरक्षा बंदोबस्त रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed