फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd of devotees on the streets of the city

शहर की सड़कों पर श्रद्धा का सैलाब

Sun, 17 Apr 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees on the streets of the city
शोभायात्रा रथ खीचते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी की शोभायात्रा में सड़कों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा । शहर के व्यापारियों ने दुकानों के सामने प्रसाद के स्टॉल लगा दिए। शहर में हर 50 मीटर की दूरी पर भंडारा रहा। शीतल पेय में गन्ने के रस से लेकर फलों के जूस तक का वितरण हुआ। हर कोई श्रद्धा में पलक पांवड़े बिछाता दिखाई दिया।
विज्ञापन

बालाजी की शोभा यात्रा के दौरान धर्म, आस्था, श्रद्धा, परोपकार का संगम देखने को मिला। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु बालाजी के प्रति भाव विभोर दिखाई दिए। श्रद्धालुओ ने नंगे पैर बालाजी का स्वर्ण रथ खींचा। युवाओं में रथ खींचने को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। युवाओं की टोली जयश्रीराम के जयघोष के साथ रथयात्रा को खींचते हुए आगे बढ़ रही थी। गर्मी के चलते गन्ने के जूस, फलों के जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, विभिन्न प्रकार के शीतल पेय के सैकड़ों स्टॉल दिखाई दिए। इन स्टॉल पर सेवा देने वालों में युवा और महिलाएं भी शामिल रही। शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह भंडारे दिखाई दिए। शहर का हर व्यापारी किसी न किसी रुप में शोभायात्रा से जुड़ा दिखाई दिया। अधिकतम ने अपनी दुकान के सामने ही स्टॉल लगा दिया। प्रसाद में कहीं हलवा तो कहीं खीर का वितरण हुआ। कढ़ी-चावल के स्टॉल कई स्थानों पर दिखे। आलू-पूरी, छोले-चावल आदि के स्टॉल की संख्या ने इस बार रिकार्ड तोड़ दिया। हर कोई बालाजी की भक्ति में सराबोर दिखाई दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा देखने पहुंचे लोग
शहर में शोभायात्रा को लेकर आम आदमी अपने परिवार के साथ शामिल हुआ। महिलाओं और बच्चों में शोभायात्रा को लेकर उत्साह रहा। शोभायात्रा में शामिल होने आए लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। बच्चे सबसे अधिक उत्साहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने की भागीदारी
बालाजी यात्रा में जहां आम जनता पूरी तरह जुड़ी दिखाई दी, वहीं सभी जन प्रतिनिधि भी बाबा का गुणगान करते दिखाई दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, रालोद विधायक अनिल कुमार बालाजी की सेवा में निरंतर जुटे रहे।

जन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल रथ को रस्से से खीचते श्रद्वालु।

जन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल रथ को रस्से से खीचते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शोभायात्रा में शामिल हनुमान की सुंदर झांकी।

शोभायात्रा में शामिल हनुमान की सुंदर झांकी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होते राज्यमंत्री कपिलदेव ।

पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होते राज्यमंत्री कपिलदेव ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा को देखते श्रद्वालु।

शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा को देखते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ।

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed