फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd in markets, people forgot social distancing

बाजारों में रही भीड़, लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग

Sat, 01 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd in markets, people forgot social distancing
पुरकाजी बाजार में ग्राहकों की भीड़ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजारों में रही भीड़, लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर शुक्रवार को कस्बे के बाजारों में भीड़भाड़ रही।
कस्बे और देहात क्षेत्र से आए ग्राहकों ने राखी और अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाया। अधिकांश दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क के ही नजर आए। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस प्रतिदिन चेकिंग कर बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूल रही है। इसके अलावा चाइनीज राखियां बाजारों से गायब रही। वहीं चांदी आदि की बनी महंगी राखियों की बिक्री भी बेहद कम रही। सराफा व्यापारी अर्जुन गुप्ता, निर्दोष जैन, संदीप गोयल आदि ने बताया कि हर बार चांदी से बनी राखियों की बिक्री हो जाती थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण बहुत कम राखियों की ही बिक्री हो पाई है। राखी विक्रेता संजय गुप्ता, संजीव खुल्लर आदि का कहना है कि इस बार महंगी राखियां नहीं बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed