फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd gathered in Khanpur to drink government tap water

सरकारी नल का पानी पीने को खानपुर में लगी भीड़

Wed, 08 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Khanpur to drink government tap water
खतौली में गांव खानपुर में चर्मरोग सही हो इसलिए पानी में नहाते हुए महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकारी नल का पानी पीने को खानपुर में लगी भीड़
विज्ञापन

खतौली। इसे अंधविश्वास कहें या कोई वैज्ञानिक वजह, खानपुर गांव मेें अनेक लोग बीमारियां ठीक करने के लिए एक खास नल का पानी पी रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग बुधवार को टीम भेजकर इस मामले की जांच कराएगा।
गांव में आकर लोग नल के पास स्थित पीपल के पेड़ की पूजा कर रहे हैं। उसके बाद पानी पीने के लिए कतार में लग रहे हैं। जिन मरीजों को चर्म रोग है, वे नल से कुछ दूरी पर लगाए गए सबमर्सिबल के पानी में स्नान भी कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक लोगों की यहां कतार लग रही हैं। गांव की प्रधान के पति यशपाल का कहना है कि पहले यहां कुआं था, जिसे बंद कर दिया गया था। इसी जगह पर सरकारी नल लगा है। इसके पानी को पीकर लोग स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने ये कहा
खतौली निवासी सोनिया ने कहा कि किसी ने बताया था कि इस नल का पानी पीने से उसकी खांसी ठीक हो गई थी। वे भी अपने चेहरे की एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए पानी पीने आई है। जंधेड़ी निवासी संतोष ने कहा कि हम भी इस नल के पानी चमत्कार सुनकर बुखार से छुटकारा पाने की आस में आए हैं। सरधना से आई सुमन ने कहा कि शरीर के दर्द में आराम मिल जाए, इसीलिए यहां आई हैं। सरधना की ही संतोष का कहना है कि उन्हें कमर दर्द में आराम मिला था, इसलिए दोबारा पानी पीने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खानपुर में नल के पानी से बीमारी ठीक हो रही है, यह हमने भी सुना है। लेकिन लोगों का यह भ्रम है। फिर भी बुधवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
- डॉ. एके सिंह, खतौली सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed