फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd gathered father-son realiz of strength

भीड़ जुटा पिता-पुत्र ने कराया ताकत का अहसास

Sat, 20 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered father-son realiz of strength
बघरा में आयोजित किसान पंचायत में मौजूद महिलाएं व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भीड़ जुटा पिता-पुत्र ने कराया ताकत का अहसास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और किसान पंचायत के संयोजक उनके बेटे पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास करा दिया। पंचायत में भीड़ देख प्रियंका गांधी के चेहरे की मुस्कान भी अलग ही दिखाई दी। ग्राउंड के बाहर सड़क पर भी लोग प्रियंका का भाषण सुनने के लिए एकत्र हो गए।
जिले में एक लंबे समय बाद कांग्रेस की किसी रैली में ऐसी भीड़ दिखी। प्रियंका गांधी जैसे ही मंच पर पहुंची, तो पंचायत में भीड़ को देखा तो उनके चेहरे की मुस्कान अलग ही दिखाई दी। जनता के जोश और जज्बे को देख उनका भाषण में अलग ही अंदाज में रहा। किसान पंचायत में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। वह कई दिन से गांव-गांव में लोगों के पास पहुंचे थे। गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ने से लोगों में बनी नाराजगी का उन्हें सबसे अधिक लाभ मिला। जाट समाज के अलावा अन्य जातियों में भी गन्ने के रेट को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी। जाट, मुसलमान के अलावा अन्य जातियों के लोग भी पंचायत में दिखाई दिए।
विज्ञापन

जब पंकज दे डाली चेतावनी
मुजफ्फरनगर। किसान पंचायत के दौरान पंकज मलिक ने पुलिस प्रशासन को सीधे चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि सड़क पर दुकानदारों और आम जनता को प्रशासन परेशान कर रहा है, वह बाज आ जाए। हम लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका को गदा और हल भेंट किया
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रियंका गांधी को गदा भेंट की गई। यह गदा उन्होंने मंच पर मौजूद मलिक परिवार के दो बच्चों आरव और चंद्रवर्धन को सौंप दी। इसी के साथ पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा और नगराध्यक्ष जुनेद रऊफ की ओर से हल भेंट किया गया।

मुजफ्फरनगर के बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान पंचायत में प्रियंका गांधी

मुजफ्फरनगर के बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान पंचायत में प्रियंका गांधी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित किसान पंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी को

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित किसान पंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed