फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crook with prize of ten thousand arrested in encounter, accomplice absconding

Muzaffarnagar News: दस हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Crook with prize of ten thousand arrested in encounter, accomplice absconding
पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थानों में कुल 38 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस की रविवार शाम बुढ़ाना मार्ग स्थित रजबहे की पटरी पर बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें दस हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से बाइक, तमंचा बरामद किया हैं।
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि किदवईनगर पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम से बदमाशों की यह मुठभेड़ हुई। गिरफ्तार किया बदमाश खतौली निवासी अनीस पुत्र यासीन हैं। वह वर्तमान में मेरठ के सरधना रह रहा था। उस पर शहर कोतवाली में दर्ज गिरोहबंद अधिनियम के मुकदमे में दस हजार का इनाम घोषित है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उसके खिलाफ खतौली थाने में हत्या के दो, जानलेवा हमला के तीन व तार चोरी के 32 , गिरोहबंद अधिनियम सहित गंभीर धाराओं के कुल 38 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश अपने साथी के साथ अपराध के इरादे से आया था। फरार बदमाश की तलाश की जा रही हैं।

कोर्ट के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

पुरकाजी।गांव भोजाहेड़ी निवासी महिला सुदेश लता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर अपनी पुत्री का अपहरण करने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार को कोर्ट के आदेश पर मोनू , सोनू , सावन व उनके पिता रणधीरा, चाचा काला व सतीश निवासीगण गांव भोजाहेड़ी और शीलू निवासी गांव अब्दुलपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed