फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth returning from the date shot

तारीख से लौट रहे युवक को गोली मारी

Sun, 01 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 01 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from the date shot
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचेंडा रोड पर फैमिली कोर्ट की तारीख से लौट रहे युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


युवक ने गोली मारने वालों में अपने दो सालों के नाम बताए हैं। छपार के दतियाना निवासी प्रवीण कुमार (40) पुत्र वीरेंद्र कुमार का पत्नी पारुल निवासी तितवी से विवाद चल रहा है। शनिवार को इस मामले की फैमिली कोर्ट में तारीख थी। प्रवीण अपनी मां के साथ तारीख पर आया था।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे वह मां को गांव के लिए बस में बैठाकर किसी काम से पचेंडा रोड बाईपास पर गया। वहीं संगम होटल के पास बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से उसे गोली मार दी। कंधे में छर्रे लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। वारदात की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची गई और मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस दौरान सीओ सिटी डॉ. तेजवीर सिंह और नई मंडी कोतवाल राजीव गुप्ता ने घायल युवक से पूछताछ की। युवक ने गोली मारने में अपने दो सालों के नाम पुलिस को बताए हैं। सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस प्रवीण को गोली लगने की घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed