फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man shocked by beating allegations of molestation hanging

छेड़छाड़ के आरोप में पिटाई से आहत युवक ने लगाई फांसी

Fri, 12 Oct 2018 12:26 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 12 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Young man shocked by beating allegations of molestation hanging
crime - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला अमित विहार कूकड़ा के युवक ने बुधवार देर रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह युवक की लाश उसके घर के आंगन में लगे लोहे के जाल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। युवक की तीन दिन पूर्व कुछ लोगों ने युवती से छेड़छाड़ के आरोप में मारपीट करते हुए मोबाइल से इसकी क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिसके बाद से वह बेहद तनाव में था।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अमित विहार कूकड़ा निवासी कपिल (20) पुत्र अमर सिंह बुधवार रात परिजनों के साथ घर पर ही खाना खाकर सोया था। देर रात किसी समय उसने घर के आंगन में लगे लोहे के जाल से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे परिजन सोकर उठे तो आंगन में जाल से लगे फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी देख सन्न रह गए। पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बुधवार को कपिल को एक युवती ने फोन कर कूकड़ा ब्लॉक के चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया था। मारपीट की क्लिप भी बना ली गई थी, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था।
विज्ञापन


क्लिप वायरल होने के बाद से ही कपिल बेहद तनाव में था। पीड़ित परिजनों के अनुसार मारपीट की क्लिप वायरल होने की आत्मग्लानि में ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कपिल के तेहरे भाई विकास निवासी खामपुर छपार ने तहरीर देते हुए मारपीट व क्लिप वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ के आरोप में मारपीट की गई थी। परिजन आत्मग्लानि के चलते कपिल द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जाएगी और यदि ऐसा कुछ भी सामने आता है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed