फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers found the body of the head cut

पांच दिन से लापता मजदूर की सिर कटी लाश मिली 

Sun, 25 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Workers found the body of the head cut
मजदूर की लाश मिलने पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन से गायब चल रहे मजदूर का शव शहर के बीच नाले में मिला। शव देख लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाद में मृतक के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर चक्की स्वामी पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुरी के शाहबुदीनपुर रोड  निवासी पप्पू (40) पुत्र सुरेंद्र  मोहल्ले की चक्की पर काम करता था। परिजनों के अनुसार पप्पू मंगलवार शाम चक्की पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद मेें घर वापस नहीं आया। रविवार दोपहर लद्दावाला में राहगीरों को नाले से बदबू महसूस हुई। देखने पर पाया कि वहां पर एक बोरी में कुछ है।
विज्ञापन


लोगों ने बोरी को बाहर निकलवाकर पुलिस को बुलाया। बोरी का मुंह खोला गया तो उसमें से सिर कटी लाश निकली। उस समय शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाद में रामपुरी से पहुंचे मृतकों के परिजनों ने शव की शिनाख्त पप्पू के रूप में की। परिजनों ने चक्की स्वामी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोनों पक्षों के काफी लोगों की भीड़ शहर कोतवाली में जुट गई। आरोपी पक्ष का कहना है कि मृतक मंगलवार को चक्की पर आया जरुर था, लेकिन रात में ही 11 बजे वापिस चला गया था। कोतवाल पीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर दी जाएगी।       


सीओ और दरोगा पर लापरवाही का आरोप      
मुजफ्फरनगर। मृतक पप्पू के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार से ही पुलिस से उसकी तलाश की गुहार लगा रहे थे। अनहोनी की आशंका जताई थी। कोतवाली के दरोगा पर आरोप लगाया कि उसने पीड़ित पक्ष को धमकाया था। पीड़ित पक्ष इसके बाद सीओ सिटी के पास गए और मृतक की तलाश की गुहार लगाई। बताया कि सीओ डॉ तेजवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और पीड़ित पक्ष को रोजाना टरकाते रहे। सही समय पर पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद पप्पू की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed