{"_id":"5770272e4f1c1bca7379ae22","slug":"woman-robbed-of-gold-chains","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर पर निकली महिला से बाइकर्स ने चेन लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर पर निकली महिला से बाइकर्स ने चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
चेन लूट की घटना की जानकारी लेते शहर विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में चेन लूटने वाले बाइकर्स फिर से सक्रिय हो गए हैं। नई मंडी में सुबह की सैर के लिए निकली महिला से बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। मुनीम कालोनी निवासी कारोबारी अनिल कुमार की पत्नी सुनीता देवी रविवार सुबह सैर के लिए घर से निकलीं, जैसे ही वह मेन रोड पर आई तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके बराबर से निकलते हुए उनकी चेन लूट कर भाग गए।
महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। घटना का पता चलते ही शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय मित्तल भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने चेन लूट की घटना को लेकर पुलिस से रोष प्रकट किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया।