फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman killed in factory

महिला की हत्या में विधायक के साले पर रिपोर्ट 

Sun, 19 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in factory
महिला के शव को हाईवे पर रख जाम लगाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बसपा के चरथावल विधायक नूरसलीम राना की फैक्ट्री में हुई महिला की हत्या का राज दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। बलात्कार हुआ है या नहीं, इसकी जांच के लिए स्लाइड ली गई है। उधर, महिला के पति की ओर से विधायक के साले समेत तीन के खिलाफ हत्या और गैंगरेप की आशंका का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पूर्व सांसद कादिर राना के भाई चरथावल विधायक नूरसलीम राना की जानसठ रोड पर पेपर मिल है। मिल में शुक्रवार को 40 वर्षीय महिला कर्मी की हत्या कर दी गई थी। शव पेपर के बंडलों के नीचे पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला के साथ गैंगरेप की आशंका जताते हुए कर्मचारियों और ठेकेदार पर शक जाहिर किया था।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को महिला के शव को दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है। आशंका है कि महिला को गला घोटकर मारा गया। परिजनों की मानें तो जिस समय महिला का शव मिला, उसके गले में चुनरी का फंदा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इससे अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसकी जांच के लिए स्लाइड ली गई है। सोमवार को स्लाइड की जांच की जाएगी। शनिवार को मृतका के पति की ओर से सिखेड़ा थाने में दी गई तहरीर पर विधायक नूरसलीम के साले आरिफ और समीर के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या और गैंगरेप की आशंका में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

समीर रामपुर बुराड़ा गांव का निवासी है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस फूंक-फूंककर कदम उठा रही है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ कर्मचारियों और ठेकेदारों को हिरासत में लिया है। फिलहाल तीन ठेकेदार हाथ नहीं लगे हैं, जिन पर वारदात को अंजाम देने का शक है।

उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने नंगला मंदौड़ के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी और अभिषेक चौधरी समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को मुआवजा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी थी। 

छिन गया परिवार का सहारा
सिखेड़ा। मुफलिसी और चार बेटियों की जिम्मेदारी ने नंगला मुबारिक की महिला को घर से निकलकर नौकरी करने के लिए मजबूर कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है।


बताया गया है कि महिला रोजाना अपनी बेटी के साथ ड्यूटी पर आया करती थी, दो दिन से बीमारी के चलते बेटी नहीं आई। इसी दौरान वारदात हो गई। पिछले डेढ़ साल से महिला नौकरी कर गृहस्थी की जिम्मेदारी निभा रही थी। वारदात के बाद से महिला का परिवार गहरे सदमे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed