फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman kidnapped in Muzaffarnagar

उपचार के लिए आई युवती का अपहरण

Mon, 30 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped in Muzaffarnagar
अपहरण - फोटो : Kidnap
सिविल लाइन क्षेत्र के सदर बाजार में धामपुर से दवाई लेने आई युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। युवती के भाई ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बहन को बरामद करने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि एक युवक अन्य साथियाें के साथ अपहरण करके ले गया है। अपहरण की सूचना और दो संप्रदाय से जुड़ा मामला होने पर पुलिस में अलर्ट तो हो गई। लेकिन काफी तलाश के बाद भी युवती को बरामद नहीं कर पाई। 
विज्ञापन


युवती के भाई के मुताबिक अपहरण की घटना 26 मई की है। पहले परिजन अपने स्तर पर ही युवती को खोजने के प्रयास करते रहे। उसके न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसे बरामद करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बिजनौर के धामपुर निवासी एक युवती का यहां सदर बाजार में एक डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा है।   पीड़ित के अनुसार वह परिवार के साथ अपनी बहन को डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए लाया था। डाक्टर को दिखाने के दौरान परिवार के लोग नर्सिंगहोम में स्थित मेडिकल स्टोर पर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकअप कराने के बाद युवती बाहर आई तो धामपुर निवासी आरोपी अंकुर अपने साथियों के साथ वहां आया और उसकी बहन का अपहरण कर ले गया। पीड़ित पक्ष ने शोर मचाते हुए उसका पीछा भी किया। लेकिन आरोपी उसकी बहन को लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने सिविल लाइन में तहरीर देकर बहन की बरामदगी की गुहार लगाई। अपहरण और मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने का पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed