फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman bitten by snake

सर्पदंश से महिला की माैत, मायके वालों ने बताया संदिग्ध

Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman bitten by snake
महिला की मौत के बाद गांव में पूछताछ करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल के कयामपुर गांव में विवाहिता को सांप ने डस लिया। ससुराल वाले उसे एक वैद्य के पास ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम मोड़ दिया। मृतका के मायके वालों ने गांव पहुंचकर मौत को संदिग्ध बताते हुए हंगामा किया। सीओ सदर अकील अहमद और तहसीलदार सदर गांव में पहुंचे और मामले को शांत कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।                   
विज्ञापन


शनिवार शाम गांव निवासी अनुज की पत्नी पूनम (22) कमरे की आलमारी में सामान लगा रही थी। आलमारी के नीचे से निकले सांप ने महिला को डस लिया। परिजन उसे नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना लेकर जाने लगे, लेकिन जड़ौदा गांव के पास महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने हरिद्वार जनपद के थाना मंगलौर के गांव उदलहेड़ी से ही पुलिस को फोन पर संदिग्ध मौत की जानकारी दी। पुलिस रात में ही गांव पहुंची और महिला के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव में पहुंचे महिला के मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने मौत को सर्पदंश से होना बताया। रविवार सुबह सीओ सदर, तहसीलदार सदर और एसओ मौके पर पहुंचे।


मायके वालों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि मृतका के दाएं हाथ की अंगुली में कटा हुआ चोट का निशान है। महिला को काटने के बाद सांप को मार दिया गया था। जांच के दौरान सांप भी मौके पर मिला। महिला के मायके वालों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed