फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Winter relief

कांपते लोगों को सूर्यदेव का मिला सहारा 

Mon, 16 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Winter relief
कोरहे के बीच गुजर‌ते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ठंड से कांपते लोगों को सूरज की तेज धूप ने राहत दी। लगातार सात दिन से चल रही तेज ठंडी हवाओं से भी लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। शाम के समय हवाओं का दबाव भी कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में अभी भी ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से शीत लहर से जूझ रहे लोगों को रविवार के दिन कुछ राहत मिली। लगातार चल रही तेज ठंडी हवाएं ज्यादा प्रभावित नहीं दिखीं। दिन में हवाओं का दबाव कम रहा। तेज धूप ने ठंड से परेशान लोगों को सीधे राहत दी। कई दिन से जहां शीतलहर के सामने धूप बेअसर हो रही थी, रविवार को ऐसा नहीं हुआ। रविवार को धूप ने लोगों को राहत दी। हालांकि शनिवार देर रात को हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और सर्द कर दिया था। सुबह और शाम की ठंड ऐसी ही रही।
विज्ञापन


ठंड के कारण बाजारों में अभी भी लोगों की संख्या कम ही है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित ही चल रही है। शाम का भी यही आलम है, शाम ढलते ही लोग अपने घरों की ओर भाग रहे हैं। न तो सुबह के समय सड़कों पर कुछ दिखाई दे रहा है और न ही शाम के बाद। दुपहिया वाहन मानो गायब से हो रहे हैं। ठंड ने दुपहिया वाहनों को मुख्य मार्ग पर काफी कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed