फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wedding scene

दूल्हा घोड़ी से कूदकर फरार, दुल्हन कर रही इंतजार  

Sat, 30 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wedding scene
शादी का लोगो। - फोटो : weddings
 बारात की चढ़त में डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट से गांव में अफरातफरी मच गई। भाइयों को पिटता देखकर दूल्हा घोड़ी से कूदकर फरार हो गया। मारपीट में दर्जनों बाराती व लड़की पक्ष के लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को तलाश करने में लगी है। देर रात तक दूल्हे का पता नहीं चला सका था। दोनों पक्ष फिलहाल थाने में एकत्र हैं।
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव घनश्यामपुरा में शुक्रवार की सुबह ऋषिपाल की बेटी की बारात बुढ़ाना से आई थी। बुढ़ाना से अमित पुत्र सुखबीर बारात लेकर गांव में आया था। गांव में बारात की चढ़त होने लगी। इस दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी व डंडों के अलावा बेल्टें चलने लगी। मारपीट से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में भाइयों को पिटता देखकर दूल्हा घोड़ी से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में दोनों ओर से दर्जनों लोग चोटिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने बारातियों और लड़की पक्ष के साथ मिलकर देर रात तक दूल्हे को तलाश किया। लेकिन दूल्हे का कहीं पता नहीं चल सका। उधर लड़की पक्ष से परिवार के लोग फेरों के इंतजार में दूल्हे को तलाश कर रहे हैं। देर रात तक दूल्हे का पता नहीं चला था।


दुल्हन फेरे को सजी, दूल्हा नहीं मिला
रतनपुरी। घोड़ी पर बैठे दूल्हे ने चढ़त में अपने सगे भाइयों और रिश्तेदारों को अपनी दुल्हन के परिवार के लोगों के हाथों से पिटते देखा। इस घटना से नाराज होकर दूल्हा घोड़ी से उतरकर बिना फेरे किए फरार हो गया। दूल्हे के फरार होने से लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोग पुलिस की सहायता से देर रात तक दूल्हे को तलाश करते रहे। लेकिन दूल्हे का कहीं पता नहीं चल सका है। दुल्हन भी सजधज कर फेरो के इंतजार में बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed