फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wajid Murder Case

अवैध संबंधों में गई वाजिद की जान

Sun, 29 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 29 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Wajid Murder Case
क्राइम - फोटो : crime logo
सिविल लाइन पुलिस ने नौ दिन पूर्व ईंट भट्ठे के पास मिले अधजले शव का राज फाश कर दिया है। एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते महिला के पति ने ही वाजिद की हत्या की थी।
विज्ञापन


सिविल लाइन एसओ चंद्रकिरण यादव के बताया कि 19 मई को अजीबुर्रहमान के भट्ठे के पास से पुलिस को एक अधजला शव मिला था। जिसकी पहचान सिकंदरपुर निवासी साजिद पुत्र शमशाद ने अपने भाई वाजिद के रूप में की। पुलिस के अनुसार वाजिद बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


उसके नाजायज संबंध पड़ोसी सलमान की पत्नी परवीन से हो गए थे। जानकारी होने पर सलमान अपनी पत्नी के साथ सरवट में आकर रहने लगा था। वाजिद का यहां भी परवीन से मिलना-जुलना जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 मई को सलमान ने परवीन के साथ वाजिद को पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी और मारपीट हुई। इसी बीच सलमान ने वाजिद की गोली मारकर हत्या कर दी। पड़ोस में शादी समारोह चल रहा था। डीजे बजने की वजह से किसी ने शोर-शराबा भी नहीं सुना।

वाजिद की मौत के बाद परवीन भी खामोश हो गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए सलमान शव को ईंट भट्ठे पर ले गया और तेल डालकर आग लगा दी। हालांकि मृतक के परिजनों ने मामले में लेनदेन के कारण हत्या होना बताया था। पुलिस ने आरोपी सलमान को शनिवार को बझेड़ी फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।


इसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया। एसओ चंद्रकिरण यादव ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है और मीरापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सलमान के खिलाफ मीरापुर, बहसूमा, रामराज, सिविल लाइन थाने के लूट, हत्या और चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। हत्या के इस मुकदमे में आरोपी का पिता और पत्नी भी नामजद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed