{"_id":"5ad1009c4f1c1b390a8b4619","slug":"vishal-gave-the-examination-in-khatauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल ने खतौली में दी थी परीक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विशाल ने खतौली में दी थी परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीया मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। इस मामले को दूसरा निर्भया कांड माना गया है। इस कांड के तार मुजफ्फरनगर से जुड़े हैं। जम्मू की एसआईटी ने एक हत्यारोपी विशाल जंगोत्रा को मीरापुर से गिरफ्तार किया था। वह मीरापुर के आकांक्षा डिग्री कॉलेज का बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने खतौली में केकेे जैन डिग्री कॉलेज में परीक्षाएं दी थीं। जांच एजेंसी ने परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है।
बता दें कि जम्मू की एसआईटी ने विशाल को 17 मार्च को मीरापुर की पंजाबी कालोनी से गिरफ्तार किया था। विशाल मीरापुर के आकांक्षा डिग्री कॉलेज में बीएससी (एजी) प्रथम वर्ष का छात्र है। विशाल कठुआ जिले के गांव रसाना का ही निवासी है। वहीं पर मासूम के साथ गैंगरेप कर हत्या की गई। 10 जनवरी को मासूम गायब हुई थी तथा 17 जनवरी को उसका शव मिला था। इसी दौरान विशाल की परीक्षाएं भी हुई। जांच एजेंसी ने आरोप पत्र में उल्लेख किया है कि आरोपी विशाल ने अपने साथियों के बुलावे पर गांव जाकर मासूम के साथ गैंगरेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
रेप और हत्या करने के बाद वह मुजफ्फरनगर लौट गया। जांच एजेंसी का यह भी शक है कि उसकी परीक्षा किसी डमी छात्र ने तो नहीं दी। विशाल की परीक्षाएं केके जैन डिग्री कॉलेज में 12 जनवरी, 15, 17, 22, 24 और 30 मार्च को हुई है। जम्मू एसआईटी के निरीक्षक उरफान बानी ने खतौली आकर केके जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह से मिल कर कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के लिए डीबीआर को अपने कब्जे ले लिया है। साथ ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से आरोपी की परीक्षा के दौरान उपस्थिति सीट को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि एसआईटी ने यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार का आदेश दिखा कर कॉलेज की सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर कब्जे में लेकर सीज की और अपने साथ ले गए। उधर, आकांक्षा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मंजीत सिंह का कहना है कि विशाल जंगोत्रा का ऑन लाइन एडमिशन उनके कॉलेज में हुआ था। परीक्षाएं उसकी केके जैन डिग्री कॉलेज खतौली में हुई हैं। एसआईटी की टीम कॉलेज से उसका पूरा रिकार्ड लेकर गई है।