फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A woman murdered for dowry in a village of Muzaffarnagar

दहेज के लिए हत्या: विवाहिता को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Sep 2021 11:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Sep 2021 11:35 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतक महिला के पिता ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP News: A woman murdered for dowry in a village of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी अजहर अली ने गांव सिकंदरपुर के पति समेत चार ससुरालियों पर उसकी बेटी शाहीन फात्मा (30 वर्ष) की गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या की है। मृतक महिला के पिता ने पति मौहम्मद अब्बास समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


चरथावल के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी अजहर अली ने चरथावल थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसने बेटी शाहीन फात्मा का निकाह छह साल पहले सिकंदरपुर निवासी मौहम्मद अब्बास के साथ किया था। आरोप है कि काफी दिन से ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर शाहीन का उत्पीड़न कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें: खास खबर: कल अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण करने मेरठ आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, कई परियोजनाओं का भी करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर बुधवार देर शाम को ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी घर से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed