{"_id":"6ae2443f1c024d79d3059917","slug":"youths-attacked-with-a-shovel-after-objecting-to-the-dismantling-of-a-field-boundary-case-registered-against-four-individuals-badaun-news-c-123-1-ba11032-176506-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेड़ तोड़ने के विरोध पर युवकों पर फावड़े से किया हमला, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेड़ तोड़ने के विरोध पर युवकों पर फावड़े से किया हमला, चार पर केस
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिंडोर में खेत की मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर दलित युवकों को जातिसूचक गालियां देने और फावड़ा लेकर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार सगे भाइयों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम हिंडोर निवासी रामनिवास जाटव के अनुसार, 25 अक्टूबर की सुबह उनके बेटे चोब सिंह और शहजादे खेत में बाजरे की बाली काटने गए थे। आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक भूरा उर्फ भूरे, मोहम्मद आलम, मोहम्मद मियां और नवी मुहम्मद खेत जुतवाते समय मेड़ तोड़कर जमीन दबाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए फावड़ा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। पीड़ित युवकों ने घर में घुसकर जान बचाई, तो आरोपियों ने दरवाजे पर फावड़े बरसाए और जान से मारने की धमकी दी।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद