{"_id":"609273878ebc3e8da825ab6f","slug":"up-crime-news-the-woman-shot-dead-by-a-young-man-and-arrested-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: एक तरफा प्यार में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर: एक तरफा प्यार में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
Wed, 05 May 2021 03:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 05 May 2021 03:59 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के गांव जड़ौदा में एक युवक ने पड़ोसी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामला एक तरफा प्रेम का बताया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा में एक युवक ने पड़ोसी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामला एक तरफा प्रेम का बताया गया है।
विज्ञापन
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी अरविंद की पत्नी मुनेश (40 वर्ष) बुधवार दोपहर को खेत में काम करने के लिए गई थी। वहीं पर पड़ोस के ही रहने वाले युवक राहुल ने उसकी कमर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ खतौली आरके सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला एक तरफा प्रेम का है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्ष पड़ोसी और एससी समाज से हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. यूपी: महिला दरोगा के वीडियो से मचा हड़कंप, थाने में फूट-फूटकर रोई और फिर आत्महत्या का प्रयास, जानें क्या है मामला
. यूपी: रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा कोरोना का इलाज