{"_id":"6197b4d5f7564e68b165c22b","slug":"up-crime-news-four-crooks-have-arrested-in-two-police-encounter-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दो मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को दबोचा, चोरी की बाइक समेत असलहा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर में दो मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को दबोचा, चोरी की बाइक समेत असलहा बरामद
Fri, 19 Nov 2021 07:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Nov 2021 07:59 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में दो मुठभेड़ों में हिस्ट्रीशीटर सहित चार बदमाशों को दबोचा गया है। बदमाशों के पास से चोरी की बाइक व अवैध असलहा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों मुठभेड़ों में हिस्ट्रीशीटर सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के पास से चोरी बाइक और असलहा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर
मुठभेड़ - 1
मीरापुर में पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बोद्ध ने बताया कि मीरापुर पुलिस देर रात 11:40 पर कुतुबपुर गंगनहर पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक स्कूटी पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो तमंचा निकाल कर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश की तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस व एक खोखा और एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ अफजाल पुत्र जसरू निवासी ग्राम सिखेड़ा थाना सिंभावली जनपद हापुड़ बताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
मुठभेड़ - 2
बुढ़ाना में पुलिस ने परासौली गांव के लिंक मार्ग से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस परासौली गांव के लिंक मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश नौशाद, निवासी परासौली गांव का रहने है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वाहन चोरी के मामलों में वह कई बार जेल जा चुका है। दूसरी घटना में पुलिस ने बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर हिंडन नदी पुल पार से कामिल और शाहरुख को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव भड़ल के रहने वाले हैं। वर्तमान में कामिल बुढ़ाना में और शाहरुख छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर में रह रहा है।