{"_id":"619a1f308755ae3b1b68a0f0","slug":"up-crime-news-a-woman-was-sexually-assaulted-in-a-hotel-in-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर: विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट और फिर...
Sun, 21 Nov 2021 03:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 21 Nov 2021 03:58 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक महिला को होटल ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला निवासी विवाहिता को धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी युवक उसे गत नौ नवंबर को बहाने से दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि युवक ने वहां धोखे से उसे नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे वह अर्द्धबेहोशी की हालत में आ गई। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म किया। होश आने पर विवाहिता ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए आरोपी ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, इसके बाद अगले दो दिन तक आरोपी फिर से उसे ब्लैकमेल करते हुए धमकी देकर उक्त होटल में ले गया, जहां आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी द्वारा परेशान किए जाने पर पीड़िता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नई मंडी थाने में नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात