{"_id":"60260ac46e0fd5303701bad9","slug":"up-crime-news-a-man-was-murdered-in-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: युवक की गर्दन रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, गांव में फैली दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज वारदात: युवक की गर्दन रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, गांव में फैली दहशत
Fri, 12 Feb 2021 10:31 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हजूरनगर में खेत पर गए युवक की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के गांव हजूरनगर निवासी खुशनूद (35 वर्ष) पुत्र मेहरबान गुरुवार शाम को फसलों की सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था, लेकिन लौट कर नहीं आया। परिजन रात से ही तलाश कर रहे थे। तलाश करने पर शुक्रवार सुबह पास के ही खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। उसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई है। हत्या की घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों की शामत, साढ़े तीन घंटे चली मुठभेड़, तीन को मारी गोली, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
सीओ विनय गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/