फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed in Budhana

दो हत्याओं से दहला बुढ़ाना, महलजना में किसान को गोलियों भूना

Sun, 15 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two killed in Budhana
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में रविवार को क्षेत्र में हुई दो हत्याओं से सनसनी फैली गई। पहली वारदात महलजना गांव में हुई। खेत में काम करने गए किसान को गोलियों से भून डाला। वहीं, दूसरी वारदात कस्बे के जंगल में घटित हुई। जहां कुरथल गांव के रहने वाले ग्रामीण को हमलावरों ने गोली मार दी। दोनों हत्याओं का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव महलजना निवासी नौशाद (65) रविवार सुबह करीब छह बजे खेत में गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। नौशाद को पांच गोली लगीं। 100 नंबर पर मिली सूचना पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। एसपी देहात विनीत भटनागर, सीओ मोहन लाल भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले व उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


शव उठाने को लेकर मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताते हुए हत्यारों की तुरंत गिरफ्तार की मांग की गई। मृतक के बेटे उमरशाद ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में 23 दिसंबर को देर शाम ग्रामीण सरताज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में फर्जी नामजदगी कराई। इस हत्याकांड में मृतक नौशाद के बेटे जुनैद के खिलाफ भी फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उसी रंजिश में नौशाद की हत्या की गई है। ग्रामीणों ने एसपी देहात से सरताज हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग। नौशाद हत्याकांड के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग तथा इस परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद एसपी देहात के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। उमरशाद ने गांव के ही नवाब बेग व उसके बेटे ग्यास बेग के अलावा नईम बेग, इनाम बेग, नाजिम बेग, मुजम्मिल तथा देवबंद निवासी रईस को नामजद करते हुए तथा दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि नामजद हत्यारों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुरथल  में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या             
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल का रहने वाला हरिप्रकाश उर्फ गुल्लू रविवार दोपहर बाद घर से बुढ़ाना गया था। अपराह्न करीब तीन बजे बुढ़ाना-कुरथल मार्ग पर कस्बा निवासी सुबोध त्यागी की रठान के पास बदमाशों ने गुल्लू को गोली मार दी। 

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। गंभीर रूप से घायल तथा अचेत अवस्था में पुलिस ने गुल्लू को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि कुरथल गांव में प्रधान पद के उम्मीदवार बिल्लू उर्फ विरेंद्र की नवंबर 2015 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


इस हत्याकांड में गुल्लू उर्फ हरिप्रकाश भी पुलिस की जांच में प्रकाश में आया था। पुलिस ने गुल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का मानना है कि उसी रंजिश में गुल्लू की हत्या की गई है। पुलिस को मौके पर खाली शराब की बोतल, गिलास, बीडी व सिगरेट आदि पड़ी मिली। पुलिस का मानना है कि हत्यारों व मृतक ने पहले बैठकर शराब पी। इसी दौरान गुल्लू को गोली मार दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने बताया कि अभी तक  घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed