{"_id":"582a10614f1c1b58368fe66b","slug":"two-house-burglars-spinning","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो मकान खंगाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो मकान खंगाले
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव बुआड़ा खुर्द में बदमाशों ने दो मकानों में घुसकर नगदी, जेवरात सहित लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने महिला का गला दबाया, शोर मचाने पर उसका पति बदमाशों के पीछे भाग लिया। बदमाशों ने भागते हुए उसके ऊपर लकड़ी का स्टूल फेंक कर मारा, जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शनिवार रात तीन-चार बदमाश लोचनपाल के मकान में घुसे। परिवार के लोग शुक्रताल गंगा मेले में गए थे। बदमाशों ने मकान का ताला तोड़ा और अंदर रखे संदूक से बदमाशों ने तीस हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती कपड़े चोरी कर लिए। साथ में मकान में रखी अटैची भी चोरी कर ली। इसके बदमाश शोसिंह के मकान में पहुंचे।
मकान के बरामदे में शोसिंह और उसकी पत्नी करेशना सो रही थी। बदमाशों ने मकान के अंदर घुसकर संदूक से 10 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाशों ने करेशना की चारपाई पर लगी मच्छरदानी को ब्लेड से काटा और उसका गला दबा दिया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोसिंह उनके पीछे दौड़ा तो बदमाशों ने लकड़ी का स्टूल उसके ऊपर फेंक कर मारा। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। शोर शराबा होने पर बदमाश ईख के खेतों में घुसकर फरार हो गए। रविवार सुबह खेत में अटैची बरामद हुई। ग्रामीणों ने प्रधान लखमी के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 48 घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।