फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tombs vandalized

कब्रों में तोड़फोड़, माहौल बिगाड़ने की कोशिश 

Wed, 08 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tombs vandalized
कब्रों में तोड़फोड़ के बाद कब्रिस्तान में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के ककरौली में शिया समाज के कब्रिस्तान में कब्रों पर तोड़फोड़ कर शरारती तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को अज्ञात में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


ककरौली में बस स्टैंड के पास शिया समाज का कब्रिस्तान है। मंगलवार को कस्बा निवासी रियाज अब्बास के वालिद की कब्र के साथ किसी शरारती तत्व ने छेड़खानी कर उसका सिरहाना तोड़ दिया और कब्र की बाकी ईंटों के साथ भी छेड़खानी की। दो और कब्रों को भी खंडित करने का प्रयास किया गया था। मामले का पता चलने पर शिया समाज के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने कब्र की घटना को लेकर रोष प्रकट किया। पता चलने पर ककरौली एसओ फोर्स के साथ कब्रिस्तान पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कुरैशी समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिम्मेदार लोगों ने भीड़ को समझाया और पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियाज अब्बास ने पुलिस को अज्ञात में तहरीर दी है। एसओ पंकज त्यागी ने पीड़ित पक्ष को जल्दी ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। इस दौरान रियाज मेहंदी, रियाज अहमद, शौकत अब्बास, अली गुंबर, रियाज, मुन्ना, बाबर जैदी, साहिल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed