{"_id":"5cf2c448bdec2207514f4243","slug":"three-teams-formed-in-search-of-absconding-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से फरार बंदी की तलाश में तीन टीमें गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल से फरार बंदी की तलाश में तीन टीमें गठित
Sun, 02 Jun 2019 12:00 AM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
prison
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\मुजफ्फरनगर। जिला कारागार से शुक्रवार सुबह फरार हुए बंदी की तलाश में तीन टीमों का गठन कर कई स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रहीं हैं। वहीं, शामली जनपद पुलिस को भी बंदी की तलाश में लगाया गया है, लेकिन फिलहाल उसका सुराग नहीं लग पाया है। उधर, बंदी की फरारी के मामले में जेलकर्मियों की लापरवाही पर भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
शामली जनपद के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला शाहलाल निवासी दिलशाद उर्फ निन्ना (32) पुत्र नियामत अली शुक्रवार सुबह जिला कारागार से जेलकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था। उसे 26 मई को ही थानाभवन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसे वहां बैरक नंबर-11 में रखा गया था। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे उसे जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में मेन वॉल की तरफ जाते देखा गया, जिसके बाद वह लापता हो गया था। सुबह करीब 11 बजे कर्मचारियों की ड्यूटी चेंज के दौरान बंदियों की गिनती के दौरान दिलशाद गायब मिला था, जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया था।
हरसंभव तलाश के बावजूद बंदी का सुराग नहीं लगा था। इस मामले में शाम को जेलर कमलेश सिंह की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली में बंदी दिलशाद उर्फ निन्ना के खिलाफ फरारी का मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया था। फरार बंदी की तलाश में शुक्रवार रात में ही तीन टीमों का गठन किया गया है, वहीं शामली जनपद पुलिस को भी बंदी की तलाश में लगाया गया है। बंदी की तलाश में लगातार कई ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन शनिवार रात तक उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि बंदी की तलाश में टीमें गठित की गईं हैं और बहुत जल्द उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
किसकी लापरवाही, विभागीय जांच शुरू
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार से शुक्रवार सुबह बंदी दिलशाद उर्फ निन्ना के फरार होने में किस जेल कर्मचारी की किस स्तर पर लापरवाही रही, इसकी भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान शुक्रवार सुबह की ड्यूटी वाले जेल कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी, वहीं जेल के अंदर मेन वॉल पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी।
फिर से खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
मुजफ्फरनगर। जेल से बंदी के फरार होने के 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद जेल प्रशासन अब तक यह भी पता नहीं लगा पाया है कि आखिर वह फरार हुआ तो कैसे और कहां से ? जेल अफसरों की इस गंभीर लापरवाही को छिपाने के लिए शनिवार को एक बार फिर से जेल में और दीवारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि देर रात तक इन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कुछ विशेष नहीं मिल पाया है, जिससे परिणाम अभी ढाक के तीन पात ही है।