फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three murderers of mother-son life imprisonment

मां-बेटे के तीन हत्यारों को उम्रकैद, सजा पाने वालों में पति-पत्नी और बेटा शामिल 

Sat, 18 Nov 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 18 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three murderers of mother-son life imprisonment
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
एफटीसी-2 ने मीरापुर के सिखरेड़ा गांव में पानी के विवाद में हुई मां-बेटे की हत्या के मामले में दंपति समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास और जुर्माना की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिखरेड़ा में 28 मई 2007 को यह डबल मर्डर हुआ था। जिले सिंह ने अपने छोटे भाई राजवीर सिंह, उसकी पत्नी माया और भतीजे दीपक के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


बताया था कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। घटना के दिन शाम को वह परिजनों के साथ साझे की ट्यूबवेल से खेत पर पानी चला रहा था। तभी राजवीर अपने बेटे दीपक और पत्नी माया के साथ आया। उनका पानी बंद कर दिया, विरोध करने पर राजवीर पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर जिले सिंह की पत्नी विद्या और बेटे राना की गोली मार कर हत्या कर दी। फायरिंग में जिले सिंह के दो बेटे इलम सिंह और भीष्म सिंह भी घायल हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो बाद में जमानत पर छूट गए थे। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे पूनम राजपूत की अदालत एफटीसी-2 में हुई। एडीजीसी रीतू चौधरी ने कोर्ट में आठ गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए राजवीर, उसकी पत्नी माया और बेटे दीपक को दोषी कराते देते हुए धारा 302 में तीनों को आजीवन कारावास एवं 20-20 हजार रुपये जुर्माना तथा धारा 307 में दस-दस वर्ष के कारावास और दस-दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed