फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three caught tampering

छेड़छाड़ करने वाले तीन पकड़े 

Tue, 31 May 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 31 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three caught tampering
छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम की महिला कर्मचारियों से फोन पर छेड़छाड़ करने वाले तीन शोहदों को पकड़ लिया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी काफी समय से पुलिस कंट्रोल रूम पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से छेड़छाड़ कर अश्लील बातें किया करते थे। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने मंसूरपुर के संधावली निवासी दो सगे भाइयों कलीम और मुर्सलीन पुत्रगण मुस्तकीम को उनके घर से और खतौली के बिहारीपुर निवासी  अजय पुत्र रोबिन को मुजफ्फरनगर के रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कंट्रोल रूम पर तैनात महिला पुलिसकर्मिंयों से फोन पर छेड़छाड़ और अश्लील बातें करते थे।

विज्ञापन

 

परेशान होकर कंट्रोल रूम प्रभारी ने 10 मई को अज्ञात फोन नंबरों के आधार पर सिविल लाइन थाने में छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसी दिन से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। कलीम और मुर्सलीन दोनों भाई अपनी आईडी के फोन से ही कंट्रोल रूम पर फोन करते थे,

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि अजय के पास गांव के ही एक मृत व्यक्ति का फोन था, जिससे वह अश्लील बातें करता था। तीनों के पास दो सिम और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी मौजमस्ती के लिए महिलाओं से छेड़छाड़ करते थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed