{"_id":"3597fd09fcc30cf13ff58bd17064541a","slug":"three-arrested-with-alcohol-smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी की शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी की शराब के साथ तीन गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। फुगाना पुलिस ने सरनावली गांव के जंगल में मंदिर के पास छापा मारकर हरियाणा से तस्करी करके लाई गई शराब से लदी बुलेरो को पकड़ा है।
पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो तस्कर भागने में सफल रहे। पकड़े गए तस्करों के पास से तमंचा, कारतूस और छुरी बरामद हुई।
फुगाना थानाध्यक्ष वेदप्रकाश गिरि को शनिवार रात हरियाणा से तस्करी करके लाई गई भारी मात्रा में शराब की सूचना मिली थी।
सूचना पर फुगाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव सरनावली के जंगल में मंदिर के पास खड़ी बुलेरो को घेर लिया और मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
इसी बीच कार्रवाई के दौरान दो लोग गन्ने के खेत में कूदकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान बोलेरो में हरियाणा से तस्करी करके लाई गई भारी मात्रा में शराब मिली। शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करी की शराब को क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए लाया गया था।
उन्होंने बताया कि हरियाणा से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य फुरकान निवासी अलगोवा थाना रामपुर जनपद सहारनपुर, शौकीन और तासिम शामली के कैराना थाने के गांव यूसुफपुर खुर्गेन के रहने वाले है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरोह के दो सदस्य पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। तलाशी में तस्करों के पास से तमंचे, छुरी और कारतूस बरामद हुए है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। जल्दी ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले तीनों सदस्यों को जेल भेज दिया।