फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threat to Bhaiyyu worker

भाकियू कार्यकर्ता को धमकी, परिवार भयभीत 

Thu, 13 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Threat to Bhaiyyu worker
अपराध - फोटो : अमर उजाला
जानसठ में भाकियू कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे कार्यकर्ता और उसका परिवार भयभीत है। अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित ने इंस्पेक्टर से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले मेें रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला बेरियान निवासी भाकियू कार्यकर्ता सलाउद्दीन पुत्र बुंदू ने दी तहरीर देकर बताया कि उसने 2013 में मुजफ्फरनगर निवासी दिलशाद बेग उर्फ लाला पुत्र मकसूद बेग को अपनी कृषि भूमि का सौदा तय किया था। तहसील में इकरारनामा कराकर दिलशाद बेग ने पेशगी में 10 लाख रुपये दिए थे और बैनामा कराने का समय निर्धारित किया था।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद ही दिलशाद बेग ने बैनामा कराने के बजाए 10 लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए थे। यह मामला न्यायालय में चला गया था। कोर्ट ने भी सलाउद्दीन के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बावजूद दिलशाद बेग लगातार पैसे लौटने का दबाव बनाता चला आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचा। उस व्यक्ति ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दिलशाद बेग के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर से मिलने वालों में नगराध्यक्ष रेशु गोयल, ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेंहदियान, राजेंद्र प्रधान, नवीन राजपूत, सन्नी गोयल, राजेंद्र, प्रवेज आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed