फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The two communities clashed in Wazirabad

युवती से छेड़छाड़ पर दो संप्रदायों में टकराव  

Fri, 13 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The two communities clashed in Wazirabad
छेड़छाड़ की घटना के बाद वजीराबाद में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वजीराबाद में युवती से छेड़छाड़ पर दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। गांव में तनाव फैल गया। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर हालात संभाले। अफसरों ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को समझाया। चार नामजद समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


भोपा थानाक्षेत्र अंतर्गत वजीराबाद गांव है। बृहस्पतिवार देर शाम गांव में एक अल्पसंख्यक संप्रदाय के युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने यह बात परिजनों को बताई। इस पर युवती के भाई ने आरोपी युवकों के पास जाकर विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों तरफ के लोग जुटे और जमकर मारपीट हुई। घटना से गांव में तनाव फैल गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने परिजनों के साथ भोपा थाने पहुंचकर आसिफ पुत्र अख्तर, साजिद पुत्र मंगता, सलमान पुत्र दिला, गुलजार पुत्र सरफराज के अलावा अन्य अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। सांप्रदायिक मामले की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के घर दबिश दी। आरोपी साजिद और गुलजार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश, थानाध्यक्ष पीतम सिंह, ककरौली थानाध्यक्ष पंकज त्यागी मय फोर्स पहुंचे और लोगों को समझाते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।


आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पुलिस पर घर का दरवाजा तोड़ने का आरोप लगाया। उन्हें समझाया गया। इसके बाद एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली भोपा थाना पहुंचे।  घटना की जानकारी लेकर कड़ी निगरानी के आदेश दिए। जौली का कहना था कि घटना में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed