फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The son of former councilor arrested in organically

बवाल में पूर्व सभासद का बेटा गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Fri, 03 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The son of former councilor arrested in organically
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। पुलिस ने बलवा के नामजद आरोपी पूर्व सभासद के पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की दुकान में दबिश देकर तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में उनके मकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन


मोहल्ला सराफान व देवीदास में पिछले माह मामूली कहासुनी को लेकर दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच गोलियां और पथराव हो गया था। पथराव में एक दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। पुलिस प्रशासन ने बामुश्किल स्थिति को संभाल लिया था। पुलिस ने उस वक्त दोनों संप्रदायों के लोगों के खिलाफ बलवा की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
विज्ञापन


पुलिस मोहल्ला सराफान निवासी पूर्व सभासद मोहम्मद जाहिद सहित दो नामजद आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बुधवार रात को मोहल्ला सराफान में नामजद आरोपी पूर्व सभासद मोहम्मद जाहिद के पुत्र चांद को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मोहल्ला सराफान और देवीदास में भी पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी। दबिश के दौरान अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी चांद की नोजिल पिलेंजर की दुकान में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को दुकान के अंदर से एक तमंचा व तीन-चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


बाइक सवार बदमाश फरार
खतौली। गांव भंगेला की किसान सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी रामसूरत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम को साइकिल द्वारा समिति से आ रहा था। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए। इन बदमाशों ने साइकिल के पीछे कैरियर में एक बैग दबा हुआ था। बदमाश उस बैग को लेकर फरार हो गए। बैग में दवाई के अलावा समिति के जरूरी कागजात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed