फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The son of assassinated former Prime

पूर्व प्रधान के बेटे की गला काटकर हत्या 

Sun, 17 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The son of assassinated former Prime
जेल
शहर कोतवाली के रोहाना खुर्द गांव में पूर्व प्रधान के बेटे की सिर काटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शनि मंदिर के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया, लेकिन कातिल का कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


रोहाना खुर्द निवासी पूरन त्यागी (54) पुत्र मोहनलाल त्यागी गांव से बाहर शनि मंदिर परिसर में रहता था। मोहनलाल गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं।
शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने उसे मंदिर के आसपास देखा था। शनिवार सुबह खेतों में ग्रामीणों को मंदिर के पीछे एक खाली खेत में पूरन की गर्दन कटी लाश दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। हत्यारों ने उसकी गर्दन धड़ से अलग कर रखी थी। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर शहर
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

आसपास खेतों और मंदिर में घूमकर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया गया। पुलिस को मंदिर के भीतर रात का पका हुआ खाना भी मिला। मौके पर डाग स्कवायड की टीम बुलाई गई। घंटों छानबीन करने के बाद भी पुलिस को कातिल का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इसी बीच एसएसपी केबी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक के भतीजे शब्द विलास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आश्रम में रोजाना आने-जाने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

ज्वालापुर से हत्या में गया था जेल
पूर्ण त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस तमाम बिंदुओं को खंगालने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था, जिसके चलते उसकी अपने परिजनों से नहीं बनती थी। अपनी 15 बीघा जमीन को भी वह बेच चुका था।

इसलिए वह गांव से बाहर मंदिर में रहता था। उसके पास कई लोगों का आना-जाना था। सन 2012 में वह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की ज्वालापुर कोतवाली से रोहित नाम के युवक की हत्या के मुकदमे में जेल गया था। एक  वर्ष बाद उसकी बेटी की शादी के दौरान उसकी जमानत हो गई थी और वह जेल से बाहर आ गया था।


मृतक पूर्व सांसद धर्मबीर त्यागी के खानदान से है। पुलिस मंदिर में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। इसके अलावा पूरन के किस व्यक्ति से संबंध रहे हैं, इसकी भी छानबीन की जा रही है। मृतक के मोबाइल की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed