{"_id":"57b9fa874f1c1b270ed4f0ca","slug":"the-risk-of-honor-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को ऑनर किलिंग का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल को ऑनर किलिंग का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
काेतवाली में सुरक्षा मांगने पहुंचा प्रेमी युगल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल को लड़की के परिजन हत्या की धमकी दे रहे हैं। इससे भयभीत प्रेमी युगल सुरक्षा की मांग करने कोतवाली पहुंचा। दोनों ने एक माह पूर्व परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी की है। शेखपुरा गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र नियाज शादीशुदा होने के बावजूद एक माह पूर्व गांव की बालिग युवती को लेकर फरार हो गया था।
दोनों ने निकाह भी कर लिया। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। युवक ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। पुलिस ने युवती को 26 जुलाई को कोर्ट में पेश किया था। बयान होने के बाद कोर्ट ने युवती को इच्छानुसार रहने के आदेश दिए थे।
युवती अपने पति के साथ चली गई थी। दोनों मुजफ्फरनगर में रह रहे हैं। आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने मिलकर एक पंचायत की। जिसके बाद युवती के परिजन उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रेमी युगल सुरक्षा की गुहार लेकर एसएसपी से भी मिला। एसएसपी ने दोनों को कोतवाली भेज दिया। रविवार को प्रेमी युगल कोतवाली में पहुंचा और जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
प्रेमिका घर लाने पर दोनों परिवारों में पथराव
प्रेमी अपनी प्रेमिका को घर लेकर पहुंचा तो दोनों परिवारों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया। पथराव में युवती का पिता घायल हो गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
शेखपुरा गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र नियाज का गांव की ही मुस्लिम युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। जुलाई में प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने 26 जुलाई को युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने युवती के बयान दर्जकर उसको इच्छानुसार रहने के आदेश जारी कर दिए थे। आरोपी प्रेमी ने अपनी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्थगनादेश ले लिया था। रविवार को प्रेमी युगल कोतवाली में पहुंचा।
प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। आरोप था कि युवती के परिवार वाले उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए वे फिलहाल मुजफ्फरनगर में रह रहे हैं। प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे दिया था। रविवार की शाम को प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर गांव में अपने घर पहुंच गया। इस बात कर पता चलने पर युवती के परिजन प्रेमी के घर पहुंच गए। युवती लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
मामला इतना बिगड़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। पथराव में युवती का पिता घायल हो गया। दोनों पक्षों के बीच तनातनी को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज की है। इसलिए प्रेमी युगल को सुरक्षा दी जाएगी। तहरीर आने पर मुकदमा भी दर्ज होगा।