फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The miscreants robbed the house of a retired engineer in Muzaffarnagar

यूपी: रिटायर्ड इंजीनियर के घर डकैती, वारदात से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Jan 2021 12:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the house of a retired engineer in Muzaffarnagar
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में मंगलवार रात में बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर के घर पर लाखों की डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने रिटायर इंजीनियर और उनकी प्रोफेसर पत्नी को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाश नगदी और लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच पड़ताल और बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में रामलीला मैदान के निकट रहने वाले विनय कुमार अग्रवाल बिजली विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर है, जबकि उनकी पत्नी मीना अग्रवाल डीएवी डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। बच्चे उनके बाहर रहते हैं। दोनों मंगलवार देर शाम को कहीं बाहर गए थे। रात करीब साढे़ आठ बजे वह वापस घर पहुंचे। दोनों दरवाजा खोल कर जैसे ही मकान में अंदर गए, तभी वहां पहले से घात लगाए खड़े चार-पांच नकाबपोश बदमाश उनके पीछे मकान में घुस आए। बदमाशों ने दंपती को तमंचे के बल पर आतंकित कर गोली मारने की धमकी देकर चुपचाप रहने को कहा। इसके बाद बदमाश दोनों को अंदर ले आए और बाथरूम में बंद कर उन्हें बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाशों ने इत्मीनान से घर में मौजूद करीब 70 हजार की नकदी और लाखों का जेवरात लूट लिया।करीब आधे घंटे तक लूटपाट कर कैश और जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित दंपती ने शोर मचाया। उनका शोर-शराबा सुनकर ऊपर पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार नीचे पहुंचे। उन्होंने दंपती को बंधन मुक्त किया।
विज्ञापन


इसके बाद दंपती ने घटना की जानकारी किराएदारों को दी। बाद में पुलिस को वारदात की सूचना दी। नई मंडी इंस्पेक्टर और सीओ मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि बदमाश लाखों के जेवरात लूटकर ले गए हैं। वारदात की खबर मिलने पर देर रात एसएसपी अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात की जानकारी ली। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल और बदमाशों की तलाश में लगी रही। डकैती की वारदात से इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी शहजाद को दबोचा, दिया था इस बड़ी वारदात को अंजाम

पहले से घात लगाए खड़े थे बदमाश
जिस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उससे लगता है कि बदमाश पहले से ही घात लगाए खड़े थे। विनय कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी मीना अग्रवाल जैसे ही दरवाजा खोल कर घर में घुसे तभी पीछे बदमाश भी घर में घुस गए। जिससे लगता है कि बदमाश पहले से ही घात लगाए खड़े थे और दंपती के आने का इंतजार कर रहे थे। डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश 20 और 22 उम्र के युवा हैं। जिन्होंने नकाब पहन रखा था। पीड़ित दंपती के अनुसार बदमाशों ने उनके साथ शालीनता से बात की। आंटी और अंकल कहकर संबोधित किया। बातचीत में बदमाश पढ़े-लिखे लग रहे थे।

यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, छापते थे नकली नोट

किराएदार को नहीं लगी वारदात की भनक
विनय कुमार अग्रवाल ने मकान की पहली मंजिल को किराए पर दे रखा है। जिस समय बदमाश मकान में घुसे और वारदात को अंजाम दिया उस दौरान किराएदार भी परिवार समेत ऊपर पहली मंजिल पर अपने मकान में थे। बावजूद इसके किरायेदार को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। बदमाशों के जाने पर जब पीड़ित अग्रवाल दंपती ने शोर मचाया तब किराएदार ने आकर नीचे उन्हें बंधन मुक्त किया और तब उन्हें घटना की जानकारी मिली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed