फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The husband had assaulted

जेल में बंद पति ने ही कराया था हमला   

Tue, 28 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The husband had assaulted
क्राइम
सिखेड़ा में पांच दिन पूर्व भिक्की निवासी विवाहिता पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा  कर दिया है। जेल में बंद उसके पति ने ही अपने साथी से उसके ऊपर हमला कराया था। दो माह पूर्व भिक्की में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी पति ने जेल में ही हमले की साजिश रची थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी के पास हमले में प्रयुक्त तमंचा और बाइक पुलिस ने बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन


भिक्की निवासी महिला कंचन 22 जून को जेल में बंद अपने पति नरेंद्र उर्फ जग्गा की मिलाई कर लौट रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाकर गांव के पास पहुंचने पर गोली मारकर घायल कर दिया था। महिला का उसी दिन से दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को अज्ञात में दर्ज कर दिया था और उसी दिन से घटना के खुलासे में जुुटी थी। सोमवार सुबह पुलिस ने हमले के एक आरोपी अंकुर पुत्र इलम सिंह निवासी भोपा को सिखेड़ा नहर पुल से गिरफ्तार किया। इसके पास से हमले में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और बाइक भी बरामद की है। आरोपी ने बताया कि हमले में उसके साथ एक और साथी विक्की उर्फ बंटी निवासी काशीपुर उत्तराखंड भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि महिला को मारने की सुपारी जेल में बंद उसके पति नरेंद्र  ने ही दी थी। नरेंद्र और उसकी पुरानी दोस्ती है। नरेंद्र भिक्की में 24 अप्रैल को हुए दंपति सतपाल और उसकी पत्नी  सुभाष देवी की हत्या का आरोपी है। नरेंद्र अपनी पत्नी कंचन की हत्या का आरोप मृतक दंपति के परिजनों पर लगाना चाहता था। नरेंद्र की सोच थी कि ऐसा करने से हत्या के मामले में जल्दी  फैसला हो जाएगा। पुलिस ने अंकुर को जेल भेज दिया है और दूसरे साथी विक्की की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed