फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The crowd surged handle two crooks

भीड़ के हत्थे चढ़े दो बदमाश

Wed, 30 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 30 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The crowd surged handle two crooks
खतौली। क्षेत्र में हत्या व लूटपाट करने के इरादे से आए मेरठ के दो युवकों को लोगों ने दबोच लिया। मौके पर जमा भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को मोहल्ला सद्दीक नगर आलू मिल गोदाम के पास दो युवकों को लोगों ने संदिग्ध अवस्था में घूमते देख लिया। लोगों ने टोका, तो युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एकत्र हुई भीड़ ने दोनों को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर डाली।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम वसीम पुत्र सलीम और शाहरुख पुत्र अब्दुल रिहान निवासी मोहल्ला श्यामनगर मेरठ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया दोनों युवक हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। इनका मकसद किसी का मर्डर या लूटपाट करना भी  हो सकता है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

हमले के आरोपियों को जेल भेजा
खतौली। जुआ खेलने से इंकार करने पर दो युवकों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने नामजद दोनोें आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मोहल्ला सराफान पुलिया के पास सोमवार को जुआ खेलने से मना करने पर नदीम और कलीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहल्ला देवीदास निवासी राजेश और उसके बेटे राहुल हमला बोल दिया था। आरोपियों ने पथराव भी किया था। पथराव के दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गई थी। हमले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया था। राजेश की ओर से नदीम व कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed